{"_id":"58ef66e14f1c1b874acf89b5","slug":"businessmen-flutter-state-government-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार पर जनविरोधी फैसले लेने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों और नागरिकों ने यहां सरकार का पुतला फूंका। कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने राज्य हाइवे को जिला मार्ग में तब्दील कर दिया, जबकि शराब के सेवन से लोग बर्बाद हो रहे हैं। कहा कि शराब कारोबार को बढ़ावा देना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।
विज्ञापन
यहां रोडवेज बस स्टैंड के समीप नागरिकों और कई व्यापारियों ने सरकार का पुतला फूंका। कहा कि शराब के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार आम जनता के हितों को भूल चुकी है। पूरे प्रदेश में शराबबंदी की मांग चल रही है, लेकिन सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। कहा कि प्रदेश में नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है, प्रशासन के लोग निरंकुश हो रहे हैं। अधिकारियों को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
सरकार ने बेलगाम नौकरशाही पर नकेल नहीं कसी तो आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में व्यापार मंडल महामंत्री हर्ष पंत, गोविंद सिंह बिष्ट, विरेंद्र असवाल, हरीश पाठक, सूरज बिष्ट, मोहित चौधरी, मनोज कैड़ा, दिगंबर कैड़ा, भुवन पुजारी, सुरेश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन