{"_id":"5e3467bd8ebc3e4b505550ff","slug":"business-worth-32-crores-affected-by-strike-almora-news-hld3717015111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से 32 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से 32 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हड़ताल के दौरान एकत्र विभिन्न बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। बैंक कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के दौरान बैंकों में कामकाज पूर्ण रुप से ठप रहा। बैंकों में चालान, पेंशन, वेतन आदि के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हड़ताल से जिले भर में बैंकों में 20 से 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
हड़ताल में नौ यूनियनों से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए। एसबीआई के सामने एकत्र हुए बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार 11वां वेतन समझौता लागू नहीं कर रही है। एक नवंबर 2017 से यह लंबित पड़ा है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार कर उसे तर्क संगत बनाने की मांग की। बैंकों में अधिकारियों के कार्य की समय सीमा तय करने, लंच के समय अवधि निर्धारित करने, सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग करने, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले लाभों पर इनकम टैक्स की पूर्व छूट देने के अलावा उन्होंने ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, स्टाफ कल्याणकारी गतिविधियों के लिए फंड का निर्धारण परिचालन लाभ के आधार पर करने, छुट्टी बैंक लीव बनाने की मांग भी की।
बैंकों में एक फरवरी को भी हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और भारतीय बैंक संघ का अड़ियल रवैया रहा तो मार्च माह में आंदोलन तेज करने हुए तीन दिनी हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में एसबीआई अधिकारी यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहन चंद्र कांडपाल, स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव प्रफुल्ल चंद्र जोशी, आंचलिक सचिव अनूप साह, ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन सिंह मर्तोलिया, केनरा बैंक शाखा प्रबंधक नवीन बर्थवाल, बैंक अधिकारी विनीता भट्ट, बैंक शाखा सचिव नरेश सिंह रावत, अर्जुन वाल्मीकि, मोहम्मद यासर अंसारी, सुरेश चंद्र कर्नाटक, संजय पंत, रवींद्र चौबे, पंकज पवार, मुकुल चौहान, भूपाल मेहता, सुमित कश्यप, दीप चंद्र पांडे, गिरीश धर्मशक्तू, मनोज मेहता, रवीश कुमार, आदि मौजूद थे।
कई बैंकों मेें लटके रहे ताले
अल्मोड़ा। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कई बैंकों में ताले लटके रहे। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, कारपोरेशन बैंक, ओरियंटल बैंक, केनरा बैंक समेत प्रमुख बैंक बंद रहे।
दो दिन और झेलनी पड़ेगी परेशानी
अल्मोड़ा। शुक्रवार को हड़ताल के कारण बैंकों में सैलरी, पेंशन के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। जीएसटी चालान लगाने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा, इसके अलावा लोन की किश्त भी जमा नहीं हो सकी। इधर शनिवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद दो फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा। अब तीन फरवरी को ही बैंक खुलेंगे।