फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Business Board called police action as harassment of merchants

व्यापार मंडल ने पुलिस कार्रवाई को व्यापारियों का उत्पीड़न बताया

Fri, 02 Nov 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Business Board called police action as harassment of merchants
जिलाधिकारी से मिलते व्यापार मंडल पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 जिला और नगर व्यापार मंडल ने  पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों पर की गई कार्रवाई पर रोष जताते हुए पुनरावृत्ति होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर  कहा कि ठीक त्योहार से पहले पुलिस द्वारा आतिशबाजी सामग्री जब्त कर व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जिससे दिवाली त्योहार में विपरीत असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


      व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों जिस तरह से व्यापारियों पर पुलिसिया कार्रवाई की गई है ऐसी स्थिति में पुनरावृत्ति होने पर व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने और बाजार बंद करने जैसे निर्णय लेने पर मजबूर होगा।  उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि त्योहार के सीजन में व्यापारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से बाजार पर भी विपरीत असर पड़ेगा। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की भी चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री मनीष जोशी, नगर महामंत्री मनोज पवार, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला संयुक्त महामंत्री नवीन वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, वकुल साह, विजय भट्ट, गिरीराज साह, कमल बिष्ट, अनूप गुप्ता, हरिकिशन खत्री, कमल गुप्ता आदि शामिल थे।  
विज्ञापन


रविवार को खुला रहेगा बाजार  
अल्मोड़ा। व्यापार मंडल की यहां हुई एक बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने व्यापारियों से नियम विरुद्ध कार्य नहीं करने और बाजार में अतिक्रमण नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण होने से बाजार में आने वाले पर्यटक और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों से नियमों के अनुसार व्यापार करने को कहा। बैठक में रविवार चार नवंबर को बाजार खुला रखने का भी निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed