बसें पैक, सीट मिलना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगरों से होली मनाने आए लोग अब लौटने लगे हैं। रविवार को मालरोड स्थित रोडवेज और केमू स्टेशन में यात्रियों की भीड़ जुटी रही। बस में सीट के लिए धक्का-मुक्की हुई। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को देहरादून और दिल्ली रूटों पर दो-दो अतिरिक्त बसें लगानी पड़ीं।
महानगरों में रहने वाले लोग होली पर गांव जरूर आते हैं। रविवार से उनके लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। इसीलिए सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर सीट बुकिंग के लिए यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। दिल्ली, देहरादून, लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी। रोडवेज को दिल्ली और देहरादून रूटों पर शाम के समय दो-दो अतिरिक्त बस सेवाएं लगानी पड़ी।
रोडवेज के अल्मोड़ा डिपो महाप्रबंधक क्रांति सिंह ने बताया शाम के समय देहरादून और दिल्ली के लिए यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो-दो अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की गईं। इधर, उत्तराखंड परिवहन निगम की शीतलाखेत-नैनीताल, रानीखेत-अल्मोड़ा, मासी-नैनीताल, मासी-अल्मोड़ा, अल्मोड़ा-देवाल- बरेली, अल्मोड़ा- बागेश्वर- बरेली, अल्मोड़ा -पिथारौगढ़, पिथारौगढ़-गनाई रूटों पर पिछले कई बरसों से बसों का संचालन ठप है। कई रूटों पर केमू की बसें भी नहीं चलतीं, जिससे लोगों को जीप और टैक्सियों में महंगे किराए पर यात्रा करनी पड़ी।