फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Buses did not get enough riders

बसों को नहीं मिलीं पर्याप्त सवारियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buses did not get enough riders
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। होली पर्व पर घर आए प्रवासी अब छलड़ी के बाद अपने गंतव्य को लौटने लगे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार लौटने वाले प्रवासियों की संख्या कम है। पर्याप्त सवारियां नहीं होने के कारण बसों की कई सीटें खाली रहीं। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रोडवेज को किसी भी रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली, मुंबई, चड़ीगढ़, जयपुर, पंजाब, हिमाचल समेत अन्य शहरों में रहने वाले प्रवासी हर साल होली मनाने पहाड़ आते हैं। छलड़ी के बाद प्रवासी अब अपने गंतव्य और कार्य स्थलों को लौटने लगे हैं। रोडवेज, केमू बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की चहल पहल रही। कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष की तुलना में इस बार होली मनाने आए प्रवासियों की संख्या कम रही। इस बार अधिकतर प्रवासी होली से पहले ही घर आए थे। इस कारण लौटने वाले प्रवासियों की संख्या भी गत वर्ष की तुलना कम है। पिछले साल होली की छलड़ी के दूसरे दिन रोडवेज ने दिल्ली और देहरादून को एक-एक बस अतिरिक्त चलाई थी लेकिन इस बार नियमित बसों को भी क्षमता के मुताबिक यात्री नहीं मिले। यात्रियों की सीमित संख्या को देखते हुए इस बार रोडवेज को छलड़ी के दूसरे दिन किसी भी रूट पर अतिरिक्त बस का संचालन करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

टनकपुर के लिए नहीं दौड़ी रोडवेज की बस
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के कारण मंगलवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-टनकपुर बस का संचालन नहीं हुआ। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा में चालकों के 116 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 40 पद खाली चल रहे हैं, जबकि परिचालकों के स्वीकृत 116 पदों के सापेक्ष 36 पद खाली हैं। इस कारण आए दिन बसों का संचालन स्थगित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed