फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Buses are likely to be operated from the newly constructed parking lot near GGIC.

Almora News: बसों का संचालन जीजीआईसी के निकट नव निर्मित पार्किंग से करने की संभावना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Buses are likely to be operated from the newly constructed parking lot near GGIC.
अल्मोड़ा। लोअर माल रोड स्थित आईएसबीटी के संचालन के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि केमू स्टेशन पार्किंग के बन जाने तक बसों का संचालन जीजीआईसी के निकट नव निर्मित पार्किंग से करने की संभावनाओं को देखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माल रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिसका एक कारण देर तक बसों का खड़ा होना भी है। इससे जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यात्रियों और लोगों की सुविधा देखते हुए रोडवेज की बसों को अन्यत्र स्थान से संचालन किया जाना प्रतीत होता है। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि केमू स्टेशन पार्किंग के बन जाने तक बसों का संचालन जीजीआईसी के निकट नव निर्मित पार्किंग से करने की संभावनाओं को देखा जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग के बन जाने तक यदि बसों का संचालन नव निर्मित पार्किंग से होगा तो यात्रियों को असुविधा नहीं होगी और ट्रैफिक भी नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आवश्यक प्लान तैयार किया जाए। देखा जाए कि किस तरह से नगर के यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है। डीएम ने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आड़े तिरछे खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करे। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, उप जिलाधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed