फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burnt car on the highway from the forest fire

हाईवे पर जंगल की आग से जली कार

Wed, 22 May 2019 11:22 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 22 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Burnt car on the highway from the forest fire
जंगल की आग से जली कार। - फोटो : amar ujala

जंगल की आग की चपेट में आने से कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। अलबत्ता आग से कार राख हो गई। मामला ताड़ीखेत का है। यहां जंगल में लगी आग हाईवे तक आ गई थी, चारों ओर धुएं का गुबार था। इसी बीच देघाट से ताकुला (अल्मोड़ा) की ओर आई-20 कार से गुजर रहे दंपति की कार धुएं के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पहुंची। वहां सड़क किनारे जंगल की आग पहुंची हुई थी। आग ने कार को चपेट में ले लिया। दंपति ने बमुश्किल कार से कूदकर जान बचाई। 

विज्ञापन


देघाट ओबीसी बैंक में बतौर ब्रांच मैनेजर पद पर तैनात भुवन चंद्र जोशी अपनी पत्नी तृप्ति जोशी के साथ आई 20 कार संख्या यूके 04- एबी 1599 देघाट से ताकुला की ओर जा रहे थे। ताड़ीखेत स्थित पाइन व्यू होटल से 100 मीटर की दूरी पर जंगल की आग सड़क किनारे तक फैली हुई थी, चारों ओर धुएं का गुबार था।
विज्ञापन


धुएं के कारण सड़क साफ नहीं दिख रही थी। इसके चलते भुवन कार पर नियंत्रण नही रख सके और कार सड़क किनारे जा पहुंची, सड़क किनारे आग लगी हुई थी, आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। दंपति ने कार से कूदकर किसी प्रकार जान बचाई। कार को जलता देख वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आनन-फानन में रानीखेत से दमकल वाहन मंगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed