फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burglars raid said Kfdha SBI ATM

कफड़ा में एसबीआई के एटीएम पर चोरों ने बोला धावा 

Thu, 24 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 24 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने बुधवार की रात को कफड़ा स्थित एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ कर नकदी साफ करने का प्रयास किया। गुप्त कोड के चलते चोर एटीएम खोलने में सफल नहीं हो पाए। एटीएम में तोड़ फोड़ कर फरार हो गए। 


नोटबंदी के चलते इन दिनों अधिकांश एटीएम खाली पड़े हैं।  सिर्फ एसबीआई के एटीएम में रुपए हैं। इन स्थितियों में चोरों ने बुधवार की रात को यहां कफड़ा स्थित एसबीआई के एटीएम में सेंध लगा दी। शीशे का गेट तोड़ दिया। कैश वाल्ट तोड़ने काफी प्रयास किया गया। लेकिन गुप्त कोड के चलते एटीएम की धनराशि को चोर नहीं निकाल पाए। थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने स्थल का मौके का मुआयना किया। बताया गया है कि कफड़ा का यह एटीएम 24 घंटे खुला रहता है।  इसके बावजूद सुरक्षा के लिए यहां गार्ड की व्यवस्था भी नहीं की गई है। 
विज्ञापन



एटीएम के जोनल मैनेजर दिगंबर सिंह ने बताया कि एटीएम की देखरेख हितापी एजेंसी करती है। एटीएम तोड़ने के प्रयास होने से लोग सकते में है। जालली कसबे में स्थापित एसबीआई के एटीएम को हितापी कंपनी ने उठा लिया है। यह एटीएम 2014 में स्थापित किया गया था, लेकिन तब से यह काम नहीं कर रहा था। एटीएम होने के बावजूद लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम शीघ्र संचालित होगा। लेकिन कंपनी एटीएम को ही उठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed