फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burglars broke Gvadh eight homes Locks

चोरों ने गवाड़ में आठ घरों के ताले तोड़े

Fri, 03 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा। Updated Fri, 03 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Burglars broke Gvadh eight homes Locks
चोरी - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा। तहसील के दूरस्त गवाड़ में बुधवार की रात्रि चोरों ने आठ मकानों के ताले तोड़ डाले। जिन भवनों के ताले तोड़े गए हैं, उनमें से अधिकांश लोग बाहर रहते हैं। अलबत्ता एक मकान से चांदी के जेवर गायब होने की सूचना है। राजस्व पुलिस चोरी का सही अनुमान नहीं लगा पा रही है। सिलसिलेवार घरों के ताले टूटने से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने अतिशीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

विज्ञापन


गवाड़ गांव में गुरुवार की सुबह जब लोगों ने मकानों के ताले टूटे देखे तो वहां हड़कंप मच गया। इनमें से कई भवन स्वामी घर पर मौजूद नहीं थे। ग्रामीण भरत पाल आर्य ने राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि बुधवार की रात्रि उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया गया, हालांकि चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। अलबत्ता सामान बिखरा दिया गया है।
विज्ञापन


उनके समीपवर्ती राजू आर्या, जमन सिंह, बसंती देवी, मोहन चंद्र के मकानों के ताले भी तोड़े गए हैं, अधिकांश लोग घरों में नहीं होने के कारण चोरी का पता नहीं चल पा रहा है। अलबत्ता तारा देवी के घर से चांदी के जेवर गायब हैं। प्रधान हिम्मत सिंह ने मामले की जांच की मांग की है। राजस्व उपनिरीक्षक जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि घरों के ताले तोड़ने की सूचना मिल गई है, मुआयना कर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed