द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वेतन वृद्धि की मांग के लिए बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मियों का कार्य बहिष्कार और आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन पर उनकी एक सूत्री मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि 13 से 15 साल बीत गए हैं लेकिन आज तक उनके वेतन में वृद्धि नहीं हुई है। अल्प वेतन में उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। संस्था के निदेशक से पूर्व में वार्ता के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है, जिस कारण मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ रहा है।
सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग वृहद आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। वहां पर गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, दयाल बजेठा, खीमांनद, भूपाल रावत, दीवान सिंह राणा, नवीन रावत आदि थे।