{"_id":"6a454f2f825533e85b0af9ef","slug":"btkit-daily-wage-workers-strike-continues-for-22nd-day-almora-news-c-232-1-alm1019-145480-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बीटीकेआईटी के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का 22वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बीटीकेआईटी के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का 22वें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग विनियमितीकरण को लेकर बुधवार को 22वें दिन भी प्रशासनिक भवन प्रांगण में धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे।
कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सचिव, तकनीकी शिक्षा की ओर से उनके विनियमितीकरण संबंधी आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे लंबे समय तक धरने पर बैठने के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि पौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज, पंतनगर विश्वविद्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय अल्मोड़ा तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में रिक्त पदों के सापेक्ष दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ मिल चुका है। ऐसे में बीटीकेआईटी द्वाराहाट के कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है, जबकि संस्थान में वर्षों से कई पद रिक्त पड़े हैं।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, दिवान सिंह रावत, रघुवर सिंह, कुंदन रावत, रमेश मठपाल, विनेश कुमार, जसूली देवी, सावित्री देवी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।