फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL in Kumaon

चारों जिलों में लॉकडाउन से बीएसएनएल के प्रीपेड रिचार्ज पर पड़ा बुरा असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
BSNL in Kumaon
अल्मोड़ा। लॉकडाउन की अवधि में लोग अपने रिचार्ज भी करवाने से वंचित रहे। कुमाऊं के चारों जिलों में दो माह के बीच बीएसएनएल के प्रीपेड रिचार्ज में भी भारी कमी आई। इससे निगम को लाखों की चपत लगी। इस दौरान विभाग ने उपभोक्ताओं को वैधता अवधि बढ़ाकर कई स्कीमें भी दिलाईं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत कुमाऊं के चारों पहाड़ी जिलों में लॉकडाउन के बीच लोगों को रिचार्ज करवाने में भी असुविधाएं झेलनी पड़ी। इसका दुष्प्रभाव बीएसएनएल की आय पर पड़ा। बीएसएनएल के प्रीपेड रिचार्ज में तीन माह में भारी गिरावट हुई है। सामान्य स्थिति में चारों जिलों के बीएसएनएल प्रीपेड उपभोक्ता करीब एक करोड़ रुपये तक का रिचार्ज करवाते थे लेकिन अप्रैल में करीब 65 लाख रुपये और मई में 58 लाख का ऑनलाइन रिचार्ज कराया गया। इस कारण हर माह करीब 35 लाख रुपये और तीन माह में करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

लोगों ने दस फीसदी अधिक करी फोन में बातें
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में लोगों के लिए मोबाइल फोन सबसे उपयोगी साबित हुआ। लोगों ने इंटरनेट के अलावा फोन कॉल में भी लोगों ने पहले के मुकाबले अधिक बात की। बीएसएनएल के जीएम एके गुप्ता ने बताया कि 22 मार्च से लॉकडाउन की अवधि में लोगों ने फोन पर बहुत अधिक वक्त गुजारा, सिर्फ बीएसएनएल में चार जिलों के उपभोक्ताओं ने दस प्रतिशत अधिक बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकानें बंद होने पर भारी असर पड़ा। बीएसएनएल के प्रीपेड कनेक्शनों में रिचार्ज कम होने से निगम को नुकसान हुआ है। तीन महीने में लगातार 30 से 40 लाख रुपये प्रतिमाह कम रिचार्ज हुआ जबकि सामान्य स्थिति में चारों जिलों में महीनेभर में एक करोड़ रुपये तक का रिचार्ज होता था।
- एके गुप्ता, महाप्रबंधक, बीएसएनएल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed