फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL headquarters came disruption case

बीएसएनएल मुख्यालय पहुंचा व्यवधान का मामला

Tue, 27 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 27 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

 बीएसएनएल की संचार सेवा चार दिन बाद भी सुचारु नहीं हो सकी है। फिलहाल

विज्ञापन
टूटी ओएफसी जोड़ने का कार्य जारी था। इधर चार दिन से संचार सेवा ठप होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चार दिन तक सेवा ठप रहने से सरकारी, अर्द्ध सरकारी, व्यवसायियों का कार्य प्रभावित है। बीएसएनएल के जेटीओ डीके यादव ने बताया कि चौखुटिया, द्वाराहाट के बीच कई स्थानों पर ओएफसी कटी है जिसे जोड़ने में समय लग रहा है।

इधर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस द्वारा सेना की ओएफसी बिछा रही कंपनी डीडी इंटरप्राइजेज के कर्मियों को गैरसैंण विधानसभा सत्र तक कोई कार्य न करने की हिदायत दी गई है।

चौखुटिया तहसील क्षेत्र में ओएफसी कटने से आए दिन आ रहे व्यवधान का मामला बीएसएनएल मुख्यालय तक पहुंच गया है।

इसके चलते उपभोक्ताओं के बीएसएनएल से हो रहे मोहभंग से चिंतित उच्च अधिकारियों की एक टीम के बुधवार तक क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है।

बीएसएनएल के जेटीओ ने बताया कि ओएफसी कई स्थानों पर कटने के कारण इंटरनेट की स्पीड पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है।

बताया कि पहले चौखुटिया के लिए भिकियासैंण से भी ओएफसी की लाइन बिछाई गई थी जिसके चलते एक लाइन खराब होने पर दूसरी चालू कर दी जाती थी, लेकिन सड़क कार्य के चलते उक्त लाइन पहले से ही ठप पड़ी है।


बताया कि अधिकारियों की टीम मौका मुआयना करने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी कार्ययोजना तैयार करेगी।

बताया कि विभाग गैरसैंण में नवंबर प्रथम सप्ताह से होने वाले विधानसभा सत्र को देखते हुए भी लाइन को दुरुस्त करने में जुटा है।

 इधर लाइन में आए दिन की खराबी से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि बीएसएनएल के साथ ही सड़कों में कार्य करने वाली एजेंसियों से खासे नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए जिम्मेदार विभाग और ठेकेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed