{"_id":"5818cf284f1c1bb931436496","slug":"brothers-and-sisters-put-tilak-placed-on-the-head-cude","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों के सिर पर रखे च्यूड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों के सिर पर रखे च्यूड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
भाई की पूजतीं बहनें।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में भैया दूज पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। परंपरा के मुताबिक इस मौके पर भाइयों के सिर पर च्यूड़े रखकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही बुजुर्गों ने घर पर अन्य लोगों के सिर पर च्यूड़े रखकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
गांवों में दीपावली से पूर्व धान की नई फसल को भिगोकर च्यूड़े तैयार करने की परंपरा है। जबकि नगरीय क्षेत्रों में भी बाजार से रेडीमेड तैयार च्यूड़े खरीदे जाते हैं। लोगों ने घरों में सिंगल, पुए आदि पकवान बनाकर पर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन