Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   brother attacked brother and his family with acid

शराब के नशे में भाई, बहू, नाती समेत सात लोगों पर तेजाब से हमला किया

Mon, 10 Sep 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
brother attacked brother and his family with acid
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती शेर सिंह और उसका नाती। - फोटो : अमर उजाला
दशाऊं (पेटशाल) में एक अधेड़ व्यक्ति ने शराब के नशे में सोमवार शाम अपने बड़े भाई और उसके परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया। जिले में एसिड अटैक की इस पहली घटना में भाई समेत परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें दो बच्चे और परिवार की दो बहुएं भी शामिल हैं। दो महिलाओं की हालत काफी खराब है। इनमें एक 70 तो दूसरी 55 प्रतिशत तक झुलसीं हैं। परिवार के अन्य सदस्य दिवान सिंह पर एसिड के कुछ छींटे पड़े हैं। 
विज्ञापन


दिवान सिंह ही सभी घायलों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर आया। यहां दोनों महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य पांच का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, झगड़े में हमलावर को भी काफी चोटें आई हैं और उसे भी देर रात बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी रघुनाथ सिंह लीसा निकालने का काम करता है और इसी के चलते उसने अपने घर पर एसिड रखा था।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा से करीब 15 किमी दूर राजस्व पुलिस क्षेत्र दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह (56) का अपने बड़े भाई शेर सिंह के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था। सोमवार शाम करीब 5.30 बजे रघुनाथ सिंह शराब के नशे में बड़े भाई शेर सिंह के घर घुस गया और गाली गलौच शुरू कर दी।

झगड़ा बढ़ने पर रघुनाथ सिंह अपने कमरे से पांच लीटर के गेलन में एसिड लेकर पहुंच गया। उसने एक जग में एसिड निकालकर एक कमरे में मौजूद बड़े भाई शेर सिंह (63) सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर फेंक दिया। एसिड हमले में शेर सिंह के अलावा उनकी बहू जया देवी (33) पत्नी दिवान सिंह, नीमा देवी (21) पत्नी गोपाल सिंह, किरन (15) पुत्री दिवान सिंह, चांदनी (5) पुत्री दिवान सिंह और मोहिनी देवी (61) पत्नी शेर सिंह झुलस गए।

जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरव जोशी ने बताया कि जया देवी 70 प्रतिशत और नीमा देवी 55 प्रतिशत झुलस गईं हैं। दोनों की स्थिति खराब है। जया देवी की आंखों में भी तेजाब के छीटें पड़े हैं। इन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया है, जबकि अन्य का अल्मोड़ा में ही इलाज चल रहा है।


उधर, देर रात एसिड से हमला करने वाले रघुनाथ सिंह को भी घायल अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर में चोट के निशान हैं। रघुनाथ सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए देर रात तहसीलदार खुशबू आर्या ने घटना के बावत उसके बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed