फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Brother And Sister Fight For Fathers Property

Almora News: पैतृक संपत्ति के बंटवारे में भिड़ गए भाई-बहन, क्रॉस केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brother And Sister Fight For Fathers Property
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहन के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

रवि कुमार निवासी न्यू पाइन होटल कौसानी थाना सोमेश्वर ने तहरीर दी। बताया कि उसका अपनी बहिन कविता बिष्ट पत्नी रविशंकर राना निवासी न्यू फाइन होटल कौसानी के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर बहन आए दिन उसके परिवार के साथ गाली- गलौज करती रहती है। एक जून की रात्रि आठ बजे उसका पुत्र शांतनु बिष्ट बहन के घर कुछ आपसी बातें करने तथा उसको बुलाने के लिए गया था। इस दौरान बहन कविता बिष्ट ने उनके पुत्र व पत्नी आरती बिष्ट को गाली- गलौज कर हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीचबचाव कर अपनी बहन व बहनोई रवि शंकर राणा को समझाने लगा, लेकिन वह नहीं माने। उल्टा मारपीट व छीना झपटी करने लगे। मारपीट में उसके गले में खरोच के निशान और गुम चोट आई।
इधर, कविता बिष्ट ने आरोप लगाया कि रवि बिष्ट, आरती बिष्ट व शांतनु बिष्ट ने उनके घर पर घुसकर जानलेवा हमला किया। उन्हें मारने की कोशिश की। उनके पति बचाव को आए तो उन पर भी हमला किया। उनके गले का मंगलसूत्र व चेन तोड़कर ले गए। उनके पिता ने उन्हें कौसानी में मकान व दो होटल दिए हैं।

रवि कुमार बिष्ट को हल्द्वानी में चार प्लॉट, मकान व कौसानी में जिला बागेश्वर में स्थित प्लेनेटोरियम व निर्माणाधीन होटल दिया है। जो लिखित में स्टांप पेपर में स्वयं रवि बिष्ट बनाकर लाया था। पिता की मृत्यु के बाद तीन मई 2024 को रवि कुमार बिष्ट व आरती बिष्ट ने उसे मारने की कोशिश की। सात मई को को ताला तोड़कर चोरी की। तीसरी बार 22 मई 2025 को होटल में ताले तोड़कर जबरदस्ती कब्जा किया। एक जून को शांतनु बिष्ट ने मुझे आवाज देकर बाहर बुलाया। रवि कुमार बिष्ट, आरती बिष्ट, शांतनु बिष्ट ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पति ने बचाव किया तो उन्हें भी जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed