फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bridge is in Danger Mark

खतरे की जद में आया पुल, लोगों की बढ़ी समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bridge is in Danger Mark
खतरे की जद में आया जैंगन नदी का पुल। - फोटो : ALMORA
धौलछीना(अल्मोड़ा)। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत जैगन नदी पर बने पैदल पुल पर खतरा मंडराने लगा है। पुल के एक तरफ की दीवार भूस्खलन में भरभराकर गिर गई। जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका है।
विज्ञापन

नौगांव ग्राम सभा के कुनखेत में वर्ष 2010 में बना पैदल पुल जर्जर हालत में है। बीते दिनों हुए भीषण बारिश में पुल के एक तरफ के पिलर की दीवार जैगन नदी बह गई है। पुल अब ऊपर लगी लोहे की तारों पर ही अटका हुआ है। पुल से आवाजाही बंद हो गई है। लंबे समय से पुल की देखरेख नहीं होने से पुल के नट बोल्ट और तारों में जंग लग चुकी है। पहले ही जर्जर हालत में पहुंच चुका पुल अब ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुका है। पुल से तल्ला रीठागाड़, मल्ला रीठागाड़ के दर्जनों गांवों से आवागमन होता है। रीठागाड़ दगड़ियों संघर्ष समिति के प्रताप सिंह, नंदन राणा, कुंदन सिंह, जगत सिंह, मनोज सिंह आदि ने शासन से शीघ्र पुल की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed