फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bridge built on Pindar river, roads also repaired

Almora News: पिंडर नदी पर बनी पुलिया, रास्तों की भी हुई मरम्मत

Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bridge built on Pindar river, roads also repaired
कपकोट के पिंडारी रूट पर द्वाली के समीप पिंडर नदी पर बनी स्थाई पुलिया।
कपकोट/बागेश्वर। मानसून काल में लगी रोक हटने के बाद ग्लेशियरों में चहलकदमी बढ़ने लगी है। बारिश के दौरान पिंडारी ग्लेशियर रूट पर क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत और पिंडर नदी में अस्थायी पुलिया बनने से आवाजाही भी पहले की अपेक्षा सुगम हो गई है। सुविधाओं में सुधार के बाद ग्लेशियरों में आने वाले रोमांच के शौकीनों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

15 जून से 15 सितंबर के बीच मानसून को देखते हुए ग्लेशियरों की सैर पर रोक लगा दी जाती है। सितंबर के दूसरे पखवाड़े से ट्रैकरों की आवाजाही शुरू हो जाती है। इस साल अधिक बारिश के कारण पिंडारी ग्लेशियर रूट बदहाल हो गया था। किमी छह से सात के बीच जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। किमी 11 में भूस्खलन से करीब 100 मीटर रास्ता ध्वस्त हो गया था। किमी 14,15,19,23 और 25 में गधेरा आने से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। द्वाली से जीरो प्वाॅइंटर तक चेक डैम, रास्ते और दीवारों को भी नुकसान हुआ था। द्वाली में पिंडर नदी पर अस्थायी पुलिया भी रोक हटने तक नहीं बनी थी। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में ग्लेशियर बुला रहे, रास्ते डरा रहे.... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि ने रूट की मरम्मत का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

ईई अमित पटेल ने बताया द्वाली में पिंडर नदी पर दोनों अस्थायी पुलिया बनकर तैयार हो गईं हैं। रास्तों के सुधारीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed