फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Breaking the locks clear the jewelry and cash

दो घरों के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी साफ

Wed, 30 May 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 30 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। कुछ दिन पूर्व चौकुनी के कलौना के बाद अब चोरों ने निकटवर्ती बनोलिया गांव में दो घरों के ताले तोड़कर सोने के जेवरात सहित लाखों रुपये की नकदी पार कर ली। पीड़ित परिवारों ने यहां राजस्व पुलिस में तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की है। राजस्व पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार मोहन सिंह भोजक ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने बनोलिया निवासी दीपा देवी पत्नी कमल सिंह के घर का ताला तोड़ दिया। परिवार के लोग घटना के वक्त दूसरे कमरे में सोए थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे गुलबंद, नथ, मांगटीका सहित चार तोला सोने के जेवरात और 15 हजार की नकदी साफ कर दी। सुबह दीपा देवी को चोरी का पता चला तो ग्रामीणों को सूचना दी गई।  पता चला कि चोरों ने पास ही में स्थित राम सिंह के बंद पड़े भवन का भी ताला तोड़ दिया वहां से कपड़े चुराकर नदारद हो गए। बताया गया है कि राम सिंह वर्तमान में कालिका में रहते हैं। पीड़ित परिवारों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है। उप राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed