फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Brainstorming on the action plan of Clean Village, Safe Climate Campaign

Almora News: स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान की कार्ययोजना पर मंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the action plan of Clean Village, Safe Climate Campaign
अल्मोड़ा। स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विकास भवन सभागार में वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी पांच दिवसीय अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना है। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के क्रियान्वयन, कचरे के स्रोत पर पृथक्कीकरण और स्वच्छता संपत्तियों के संचालन एवं रखरखाव में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। कार्ययोजना के अनुसार एक जून को अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो जून को मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित होंगी।तीन जून को कचरा उत्पन्न करने वालों की सूची तैयार की जाएगी। चार जून को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। पांच जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर समुदाय की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। परियोजना निदेशक डीआरडीए केएन तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed