{"_id":"715d2f18a224aaaf97e91499ef9b1888","slug":"brack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र में वाहन सरपट दौड़ाने पर लगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र में वाहन सरपट दौड़ाने पर लगी लगाम
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर क्षेत्र में दोपहिया और चौपहिया वाहन तेज गति से ले जाना संभव नहीं होगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों के बाद नगर की माल रोड और अन्य प्रमुख सड़कों में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। माल रोड में स्पीड ब्रेकर लगाने का काम पूरा हो चुका है।
मालूम हो कि बीते दिनों डे केयर सेंटर सहित अन्य जन संगठनों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से नगर क्षेत्र में अनियंत्रित गति से चलने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर नियंत्रण करने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने चार्ज संभालने के बाद लोगों को नगर क्षेत्र की सड़कों में जगह-जगह पर स्पीड ब्रेकर लगवाने आश्वासन दिया था। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में माल रोड में काम हो जाने के बाद दूसरे चरण में धारानौला रोड, लोअर माल रोड और रानीखेत रोड में भी स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। डे केयर सेंटर सहित अन्य संगठनों ने इसके लिए जिलाधिकारी का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर बन जाने से वाहनों की गति नियंत्रित रहेगी और पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।