{"_id":"5f1d64508ebc3e9f6a14edf1","slug":"bow-to-the-martyrs-almora-news-hld391073259","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर छावनी क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक में आयोजित समारोह में कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लांसनायक स्व. हरीश देवडी की पत्नी सावित्री देवड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया। टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में सैनिकों की वीरता और बलिदान की लंबी परंपरा रही है। देश की आजादी से पहले और इसके बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों का देश की रक्षा के लिए अहम योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने शहीदों को नमन किया। कहा कि ऐसे वीर शहीदों पर हमेशा गर्व रहेगा जो अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत माता की रक्षा करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि उत्तराखंड के जवानों ने भी कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहूति देकर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष आ. कैप्टन दीपक टम्टा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिटरी निरीक्षक छावनी परिषद राजेश बिष्ट, सावित्री देवड़ी पत्नी लांसनायक स्व. हरीश देवडी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र मासीवाल, पूरन सिह मेहता, पूरन चंद्र लोहनी, महेंद्र सिह मेहरा, राज कुमार बिष्ट, हेमंत लाल वर्मा, देवेंद्र कुमार, मनोज सिह नगरकोटी समेत पूर्व सैनिक मौजूद थे।