फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Borrowed bureaucracy, roadways dragging on jugaad

Almora News: उधार वाली अफसरशाही, जुगाड़ पर घसीट रहा रोडवेज

Thu, 23 Apr 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Borrowed bureaucracy, roadways dragging on jugaad
बागेश्वर। रोडवेज डिपो में कर्मचारियों और अधिकारियों की भारी कमी के कारण बसों का संचालन और प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे हैं। डिपो में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़े हैं जिससे मौजूदा स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

हाल ही में परिचालक महेश शर्मा को कनिष्ठ लिपिक के पद पर पदोन्नत कर अल्मोड़ा डिपो स्थानांतरित कर दिया गया। उनके जाने से कार्यशाला और कार्यालय के कामकाज संभालने में मुश्किलें आ रही हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और स्टेशन प्रभारी जैसे मुख्य पद भी रिक्त हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में अल्मोड़ा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और एक वरिष्ठ सहायक को स्टेशन प्रभारी बनाया गया है। अधिकारियों और कर्मियों की कमी से रोजमर्रा के कार्यों, बसों के रूट निर्धारण और तकनीकी निगरानी में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........
पदोन्नति और स्थानांतरण मंडलीय प्रबंधक के स्तर से किए गए हैं। अन्य रिक्त पदों के बारे में सूचना समय-समय पर मुख्यालय को भेजी जा रही है।

-धर्मांनंद जोशी, प्रभारी एआरएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed