फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Book Fair in Almora

आर्मी स्कूल में तीन दिनी पुस्तक मेला शुरू

Sun, 19 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 19 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Book Fair in Almora
अल्मोड़ा में पुस्तक मेला - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा।  वीएसएम कमांडर 99 माउंट ब्रिगेड चौखुटिया के ब्रिगेडियर अनिल कुमार काशिद ने कहा कि किताबों को मित्र बनाने से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।  स्कूली किताबों के साथ ही छात्र-छात्राएं महापुरुषों पर आधारित किताबों का भी अध्ययन करें। ब्रिगेडियर काशिद आर्मी स्कूल में तीन दिनी पुस्तक मेले का शुभारंभ करने के बाद हुए समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  पुस्तक मेलों से छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ता है। इस प्रकार के मेले बच्चों की जिज्ञासा में बढ़ोतरी करने के साथ ही उनकी रचनात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने मेले का शुभारंभ किया और प्रदर्शनी  में लगाई गई किताबों के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बताया कि मेले में वर्ल्ड विजन प्रकाशन समेत अन्य प्रतिष्ठित प्रकाशनों की किताबें हैं।
विज्ञापन


इनमें विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, व्यक्तित्व विकास, प्रेरक प्रसंग, महापुरुषों, तार्किक शक्ति  विकास समेत अन्य विषयों पर आधारित किताबें हैं। उन्होंने नगर के अन्य स्कूलों के  बच्चों से भी मेले में लगाई गई प्रदर्शनी में शामिल होने को कहा। इस मौके  पर स्कूल के उपाध्यक्ष कर्नल पी रोमेश, लेफ्टिनेंट कर्नल समीर वर्मा, उत्तम  कुमार आदि मौजूद थे। पुस्तक मेला 20 जून तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed