{"_id":"63ebcac53deb074f1d013ab7","slug":"book-fair-in-almora-school-almora-news-c-8-1-53394-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने की क्षमता के विकास में सहायक होते हैं पुस्तक मेले : विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने की क्षमता के विकास में सहायक होते हैं पुस्तक मेले : विनय
Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से जीजीआईसी सारकोट में पुस्तक मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि बच्चों में पुस्तक पढ़ने की क्षमता विकसित करने में पुस्तक मेले बहुत सहायक साबित होते हैं। अभियान के तहत गांवों में पुस्तकालय खोले जाने चाहिए। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों ने पुस्तकों की खरीदारी की।
बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने कहा कि बच्चों को सफलता के मुकाम पर पहुंचाने के लिए उनकी पहुंच पुस्तकों तक बनाने के प्रयास करने होंगे। लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने गांव में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य पुष्पा आर्या ने डिजिटल युग में बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि खत्म होने पर चिंता जताई।
फाउंडेशन के लोकेश ने किताबों की दुनिया के रोचक किस्से बच्चों के साथ साझा किए। वहां जीआईसी सलौंज के प्रधानाचार्य चंद्रकांत तिवारी, संदीप, नवल पंत, प्रीतम गुप्ता, किशोर तिवारी, डुंगर सिंह, अभिजीत, पवनेश ठकुराठी, भुवन सिराड़ी, शिवांगी वर्मा, जयप्रकाश लस्पाल, गगन साहनी आदि मौजूद रहे।