{"_id":"691f5d2d61061275e90370a3","slug":"book-fair-held-in-bhatraunjkhan-almora-news-c-232-1-ha11012-136703-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भतरौंजखान में लगा पुस्तक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भतरौंजखान में लगा पुस्तक मेला
Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में दो दिवसीय निशुल्क पुस्तक वितरण मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने की। मेले में समन्वयक डॉ. रूपा यादव, डॉ. अलका कोली, राजीव नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. खिला, डीएनपी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्याम गोस्वामी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। डॉ. अजय कुमार ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मेला उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी लाभकारी है। मेले में हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, पर्यावरण, साइबर सुरक्षा, इतिहास सहित अन्य विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने भाग लिया और लगभग 300 पुस्तकें वितरित की गईं।