फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bolero falls into ditch, killing four

बुलेरो खाई में गिरी, चार की मौत

Wed, 14 Sep 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 14 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bolero falls into ditch, killing four
घायलों को लाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बुधवार तड़के भिकियासैंण से डभरा सौराल की तरफ जा रही एक बुलेरो बासोट मोटर मार्ग पर कुणझीणा के समीप 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाइयों समेत गांव के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन



  जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे तल्ला सल्ट सोराल के कुछ लोग एक बुलेरो कार संख्या यूके 04 एस 8404 में सवार होकर नौरड़ नदी से पूजा करके लौट रहे थे। कुणझीणा के पास चालक संतुलन खो बैठा और बुलेरो करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ग्राम प्रधान विपिन राम (41)  पुत्र गोविंद राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य  सुरेंद्र सिंह (45) पुत्र नंदन सिंह और दो सगे भाई हर सिंह नेगी (40) पुत्र गुसाई सिंह और राम सिंह (26) पुत्र गुसाई सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि  संतोष सिंह (24) पुत्र इंद्र सिंह और हर सिंह (40) पुत्र गोपाल  सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्यालकोट पहुंचाया गया। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। इनमें से एक घायल ने ही सड़क पर आकर घटना की सूचना अन्य लोगों तक पहुंचाई। रानीखेत अस्पताल से पहुंची डाक्टरों की टीम ने चारों शवों का  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्यालकोट में पोस्टमार्टम करके शवों को परिवारजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भिकियासैंण हेमंत कुमार वर्मा, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में जिला मुख्यालय से सीडीओ प्रकाश चंद्र, सीएमओ डा. आरसी पंत, उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सौराल गांव में पहुंचकर मृतकों के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उधर शवों के सौराल पहुंचने पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सबसे पुराने सरकारी अस्पताल स्यालकोट में सुविधाओं के अभाव पर भी अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed