{"_id":"579663724f1c1b8e0121e587","slug":"bodhit-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधित जोशी की जोड़ी ने अंडर-19 युगल खिताब जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोधित जोशी की जोड़ी ने अंडर-19 युगल खिताब जीता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बोधित जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा निवासी बोधित जोशी ने कर्नाटक के मिथुन मंजुनाथ के साथ खेलते हुए अंडर-19 युगल का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही बोधित की जोड़ी अंडर-19 में देश के प्रथम स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
फाइनल में बोधित और मिथुन की जोड़ी ने तेलंगाना के ही बशीर और घोष की जोड़ी को एक तरफा 21-19 और 21-09 से हराया। सेमीफाइनल में बोधित की जोड़ी ने तेलंगाना के साही, पवन की जोड़ी को 21-16,21-19 से हराया। बोधित की जोड़ी ने इससे पहले बंगलूरू में हुए ऑल इंडिया जूनियर टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इस जीत के साथ ही बोधित की जोड़ी अंडर-19 में देश के प्रथम स्थान में आ गई है। बोधित की इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीडीओ प्रकाश चंद्र खेल अधिकारी सीएल वर्मा, चीफ कोच डीके सेन, मधु खाती, प्रशांत जोशी, राम अवतार आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन