{"_id":"5e78ca128ebc3e72b96fc232","slug":"board-paper-in-double-lock-almora-news-hld378193885","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के शेष प्रश्न पत्र कोषागार और उपकोषागार में डबल लॉक में रखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के शेष प्रश्न पत्र कोषागार और उपकोषागार में डबल लॉक में रखे जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। इसके लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध कराए गए शेष प्रश्न पत्रों के पैकेट सुरक्षा और गोपनीयता की दृष्टि से कोषागार अथवा उपकोषागार में डबल लॉक में रखे जाएंगे। इस संबंध में शासन के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रदेश के सभी डीएम, एसपी और कोषाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
सचिव के हस्ताक्षर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी बीईओ अपने विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक से अवशेष प्रश्नपत्र सील बंद पैकेट में प्राप्तकर कोषागार और उपकोषागार में सुरक्षित रखवाएंगे। कोषागार और उपकोषागार में प्रश्न पत्र लाने के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बाद में शेष परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद संबंधित बीईओ कोषागार और उपकोषागार से प्रश्नपत्रों के पैकेट प्राप्त कर संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक ब्लॉक के स्कूलों के लिए कोषागार का निर्धारण जिलास्तर से किया जाएगा। मुख्य और उपसंकलन केंद्रों में जमा हुई उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए भी पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।