फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Board Exam in Almora

Almora News: 3667 ने दी हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा

Sun, 19 Mar 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Board Exam in Almora
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन हाईस्कूल के पंजाबी और इंटर के भूगोल विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। कुल 3667 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल के पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। एक परीक्षार्थी पंजीकृत था जिसने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट भूगोल विषय में कुल 3604 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3568 ने परीक्षा दी जबकि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में 103 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 98 ने परीक्षा दी जबकि पांच अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हुई। मुख्य शिक्षाधिकारी हेमलता भट्ट ने जीजीआईसी और जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अत्रेय सयाना ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा और आर्य कन्या इंटर काॅलेज का निरीक्षण जायजा लिया।
विज्ञापन


इंटर भूगोल की परीक्षा में 25 विद्यार्थी अनुपस्थित

बागेश्वर। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को इंटर भूगोल की परीक्षा हुई। सीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इंटर भूगोल में 899 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 874 ने परीक्षा दी। 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रहीं हैं। निरंतर निगरानी की जा रही है। सेक्टर और जोेनल मजिस्ट्रेट के साथ वह स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed