{"_id":"59d378944f1c1b9d538b579b","slug":"blow-the-statue-of-the-state-government-and-dharchula-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार और धारचूला पुलिस का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार और धारचूला पुलिस का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का कथित तौर पर उत्पीड़न करने के विरोध में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौघानपाटा में धारचूला पुलिस और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का उत्पीड़न किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि राजनीतिक द्वेष भावना के तहत कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का उत्पीड़न किया गया। जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते राज्य की भाजपा सरकार ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर कांग्रेस महिला नेत्री पर कार्रवाई की है जो शर्मनाक है।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, तारा जोशी, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, रमेश नेगी, मनोज सनवाल, हेम तिवारी, परितोष जोशी, हर्ष कनवाल, गुड्डू भोज, कार्तिक साह, लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, दीपा साह, शरद साह, दीपांशु पांडे, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, नीमा आर्या, देवेंद्र कनवाल, देव सिंह चौहान, अमरनाथ रावत, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, दानिश खान, खजान मिश्रा, गोविंद सिंह कनवाल, अख्तर हुसैन, मंजुल मित्तल, जीवन मेहरा, शिब्बू मेहरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन