{"_id":"582f3e284f1c1b5936901152","slug":"block-pramukh-smash-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद ईड़ा के ग्रामीणों का अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद ईड़ा के ग्रामीणों का अनशन स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने तुड़वाया अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पेयजल सहित तमाम समस्याओं को लेकर ईड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन स्थगित हो गया है। प्रशासन और जल महकमे के अधिकारियों ने शीघ्र समस्याओं पर सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि तक मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर से अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि बजीना पेयजल योजना 20 साल पहले बनी थी, लेकिन पुनर्गठन न होने के कारण पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसका अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। यह योजना ईड़ा, जमिनीवार, जमिनीपार ग्राम पंचायतों की पांच हजार आबादी के लिए बनाई गई थी, जबकि 2015 में हुए आंदोलन में विभाग ने शीघ्र ही योजना को सुचारु करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति न होने से खेती बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई, मजदूरी का काम तक प्रभावित हो रहा है। इसीलिए ग्रामीण बजीना-इग्यार पेयजल योजना का पुनर्गठन करने, प्राइमरी स्कूल ईड़ा में एक और अध्यापक की नियुक्ति करने, राजकीय हाईस्कूल ईड़ा में स्थायी लिपिक की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे थे।
विज्ञापन
इधर जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों ने तहसीलदार की मध्यस्थता में ग्रामीणों से वार्ता कि आश्वासन दिया कि जल निगम अप्रैल में पेयजल स्रोत का निरीक्षण करेगा, इस बीच जल संस्थान गांव के लिए 20 दिन में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।
रीठा महादेव तक सड़क लिंक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने अपनी तरफ से प्रयास करने का आश्वासन दिया। राजकीय हाईस्कूल ईड़ा चौधार के लिए शिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान जल संस्थान के ईई केएस खाती, कैलाश भट्ट, महेश नेगी, लाली राम आदि थे।