{"_id":"573cae574f1c1b3e65ac7a82","slug":"black-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरी रह गई प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरी रह गई प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 18 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
काले झंडे लेकर खड़े भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ चौघानपाटा में नारेबाजी की। भाजपाई अल्मोड़ा से सोमेश्वर जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने को खड़े थे, लेकिन प्रशासन ने उपाध्याय को वाया लोअर मालरोड होकर सोमेश्वर को रवाना कर दिया। किशोर उपाध्याय के मालरोड से नहीं आने से भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध की तैयारियों धरी रह गईं। हालांकि उन्होंने हाथों में काले झंडे लेकर पीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बुधवार को अल्मोड़ा होकर सोमेश्वर जाना था। श्री उपाध्याय प्रात: कुछ देर के लिए आकाशवाणी के निकट लोनिवि के डाक बंगले में रुके थे। उन्हें मालरोड होकर सोमेश्वर जाना था। अध्यक्ष के विरोध के लिए भाजपा कार्यकर्ता चौघानपाटा में काले झंडे लेकर खड़े थे। विरोध का पता लगने पर कांग्रेस कार्यकर्ता श्री उपाध्याय को लोअर मालरोड से लेकर सोमेश्वर निकल गए।
विज्ञापन
काफी देर तक उपाध्याय का काफिला मालरोड की ओर नहीं आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन लोअर मालरोड से गुजर जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के पास हाथों में काले झंडे लेकर पीसीसी अध्यक्ष, सीएम हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, महेश नयाल, अजीत कार्की, कैलाश गुरुरानी, चंदन लाल टम्टा, श्याम पांडे, आनंद कनवाल, पूरन पालीवाल, घनश्याम तिवारी, मनोज जोशी, देवाशीष नेगी, विनीत बिष्ट, दीवान जलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन