फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP to win the job: Sapphire

भाजपा की जीत के लिए करें काम: नीलम

Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP to win the job: Sapphire
बैठक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत के लिए महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्त्रियां और पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी की योजनाओं और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए चलाई हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। महिलाएं केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं की उपेक्षा कर रही है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा ने और संचालन किरन पंत, बीना नयाल ने किया। मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतु डालाकोटी, प्रदेश महामंत्री दीपा कन्याल, मंत्री रीना मेहरा, कल्पना बोरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू बिष्ट, चंपा पांडे, नर्मदा तिवारी, लता बोरा, माया जोशी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर वयोवृद्ध गोबिंदी बिष्ट और हेमंती भाकुनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंद्रा जोशी, दया जोशी, लीला बोरा, जया मेहता, लक्की वर्मा, दीपा मेर, मीना नेगी, राधिका जोशी, इंदु प्रभा जोशी आदि मौजूद थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed