फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP State Head Dushyant Gautam in Almora

उत्तराखंड राज्य को बनाएंगे ग्लोबल स्टेट:दुष्यंत गौतम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP State Head Dushyant Gautam in Almora
अल्मोड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का स्वागत करते जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश को जी-20 के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है जो उत्तराखंड के लिए भी बेहद अच्छा अवसर है। इसका लाभ उठाते हुए सभी को मिलकर उत्तराखंड को ग्लोबल राज्य बनाना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि अल्मोड़ा में हमारा संगठनात्मक प्रवास है। संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संगठन में सभी जाति, धर्म के लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संगठनों के गठन का कार्य चल रहा है। इसके लिए वे हर जिले में पहुंचकर खुद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। कहा कि भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन व सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहां पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप विष्ट, सांसद अजय टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed