फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP National President Nadda offered prayers at Jageshwar Dham with family

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सपरिवार जागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP National President Nadda offered prayers at Jageshwar Dham with family
जागेश्वर धाम में पूजा करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। (संवाद) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर में उन्होंने दर्शन किए। महामृत्युंजय पूजा, रुद्राभिषेक यज्ञ किया। करीब डेढ़ घंटा पूजा अर्चना करने के बाद नड्डा दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन

नड्डा पत्नी के साथ निजी दौरे पर प्रात: 11:10 बजे जागेश्वर धाम पहुंचे। कुमाउंनी परिधान में सजी महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नड्डा और उनकी पत्नी का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर नड्डा ने सपरिवार महामृत्युंजय मंदिर और जागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महामृत्युंजय मंदिर में 11:20 बजे से 12:45 बजे तक गणेश पूजन, कलश स्थापना, महामृत्युंजय, नवग्रह पूजन, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान किए। उन्होंने मंदिर परिसर में यज्ञ कुंड में हवन किया और आहुतियां दीं। यह पूजा पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट के नेतृत्व में पंडितों ने संपन्न करवाई। तत्पश्चात मंदिर परिसर की परिक्रमा की। नड्ड़ा के साथ जागेश्वर धाम कुलभूषण आहुजा, अंजू आहुजा भी आए हुए थे। पूजा अर्चना करने के पश्चात नड्डा 12:45 बजे जागेश्वर धाम से आरतोला को रवाना हुए, जहां ग्रीन वैली रिजॉर्ट में दोपहर का भोजन किया। भोजन करने के पश्चात नड्डा गुरुड़ाबाज हेलीपैड के लिए रवाना हुए। करीब डेढ़ बजे हेलीपैड से नड्डा लौट गए।
विज्ञापन

गुरूडाबाज हेलीपेड में कार्यकर्ताओं किया स्वागत
जागेश्वर धाम और गुरुडाबांज हेलीपैड पहुंचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक महेश नेगी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा महामंत्री महेश नयाल आदि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पंकज पांडे, एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने भी नड्डा की आगवानी की। नड्डा की सुरक्षा को देखते हुए गुरुड़ाबांज से जागेश्वर धाम तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर धाम आकर मिलती है नई ऊर्जा और ताकत: नड्डा
अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि जागेश्वर जैसे पूज्य स्थान पर आने से नई ऊर्जा और नई ताकत मिलती है। यहां आकर देश की प्रगति और देशवासियों के मंगल की कामना की है। नड्डा पूजा अर्चना के पश्चात वापस लौटने के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जागेश्वर जैसे पूज्य स्थान पर आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। धाम में रुद्राभिषेक करने के साथ ही हवन किया। धाम में पूजा अर्चना और ह्वन कर मन को शांति मिली है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर नई ऊर्जा और नई ताकत मिलती है ऐसे स्थान पर आकर मन आनंदित हुआ है। जागेश्वर धाम में देश की प्रगति, देशवासियों की मंगल कामना के साथ ही उन्नति की प्रार्थना की है। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल को नड्डा टाल गए। उन्होंने कहा है कि वह मंदिर में पूजा करने आए हैं।
विश्व कल्याण की कामना के साथ पहुंचे हैं जागेश्वर धाम
बाद में नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वह विश्व कल्याण की कामना के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में शांति स्थापित करने के लिए प्रार्थना करती है। जागेश्वर धाम देवदार के बीच बसा एक ऐसा धाम है जहां शांति प्राप्त होती है, जागेश्वर धाम आने से मनुष्य के समस्त कष्ट समाप्त हो जाते हैं। मनुष्य पूर्णता की ओर प्रस्थान करता है। पूरे विश्व पटल पर जागेश्वर धाम की एक अलग ही आभा है। जागेश्वर धाम आकर आत्म शांति का जो बोध होता है वह विश्व के अन्य स्थानों पर संभव नहीं है। उन्होंने कहा की बाबा भोलेनाथ जैसे शांत स्वभाव के देवता है और गलत होने पर अपना त्रिनेत्र खोल देते है वैसा ही भारत देश भी है जो हमेशा शांत रहता है लेकिन अपने दुश्मनों का अंत करने से पीछे नहीं हटता।
जागेश्वर धाम में करवाए ग्यारह लाख महामृत्युंजय जप
अल्मोड़ा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने काफी समय पहले जागेश्वर धाम में महात्युंजय जप कराने की जिम्मेदारी पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट को सौंपी थी। यह जप पूरे होने के बाद बृहस्पतिवार को नड्डा जागेश्वर धाम पहुंचे और पूजा अर्चना की। जागेश्वर धाम में महात्युंजय जप कराने वाले पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले से नड्डा ने जागेश्वर धाम में महात्युंजय जप कराने को कहा था। करीब ग्यारह लाख महामृत्युंजय जप किए गए। जप पूरे होने के बाद नड्डा का पूर्व में जागेश्वर आने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन कोविड संक्रमण के चलते नहीं आ पाए थे।
इन पुजारियों ने कराए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में बृहस्पितवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट, शुभम भट्ट, आनंद भट्ट, अशोक भट्ट, शेखर भट्ट, विनोद भट्ट, कैलाश भट्ट, तारा भट्ट, भगवान भट्ट, शेखर संगम भट्ट आदि ने संपन्न करवाई।

दो दावेदारों की मंदिर के गेट पर हुई कहासुनी
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जागेश्वर पहुंचकर मंदिर समिति के प्रबंधक कक्ष में कुछ देर विश्राम किया। लेकिन इस दौरान जागेश्वर मंदिर गेट पर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे दो दोनों नेताओं के मध्य अपने समर्थकों को मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रवेश कराने को लेकर कहासुनी हो गई। यह मामला दिनभर जागेश्वर में चर्चा का विषय बना रहा।

जागेश्वर धाम पहुंचने पर लोगों का अ भिवादन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। (संवाद)

जागेश्वर धाम पहुंचने पर लोगों का अ भिवादन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। (संवाद)- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed