फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP in Almora

भाजपा शासनकाल में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP in Almora
भाजपा मंडल स्याल्दे प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पांच मंडल इकाइयों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। मानिला मंडल के तल्ला मानिला के गीता भवन सभागार में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पलायन आयोग के सदस्य पूर्व रानीखेत इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने किया। कहा कि भाजपा का गठन भारत को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर विश्वगुरु के रूप प्रतिष्ठित करने के लिए हुआ है। बताया कि पहली बार मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्याल्दे मंडल के देघाट में शुरू दो दिनी प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता प्रताप रावत ने की। प्रशिक्षण सत्र में पहुंचे विधायक स्व. जीना के पुत्र प्रतीक जीना का आभार व्यक्त किया गया। शिविरों में जिला मंत्री राधा धौलाखंडी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष भगवती तिवारी, मंडल महामंत्री रमेश लख्चौरा, रघुवीर मनराल, सुरेंद्र घुघत्याल, मनोज मनराल, मान सिंह, रमेश पंत, लक्ष्मी दत्त भट्ट, धरम सिंह, चंद्रा भाकुनी आदि रहे। उधर विधानसभा के सल्ट मंडल का प्रशिक्षण मरचूला, चित्रकूट मंडल का इकूखेत, मछोड़ मंडल का प्रशिक्षण शिविर हरड़ा में चल रहा है।
विज्ञापन

पंचोली गेस्ट हाउस देघाट में प्रदेश सह संयोजक कुंदन सिंह परिहार मुख्य अतिथि रहे। दायित्वधारी राज्यमंत्री राजेश कुमार और जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद भट्ट ने भी जानकारी दी। इनमें मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, महामंत्री भगवत सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र गोयल, हृदयेश मेहरा, राधारमण उप्रेती, उत्तम सिंह पटवाल, यशवंत सिंह बंगारी, भीम सिंह रावत, कृपाल दत्त, रजनी पपनोई, हेमा डंगवाल, विमला गोस्वामी, नारायण सिंह, पूरन पंचोली, अशोक तिवारी, नंदन सिंह, हरि दत्त बलौदी, कैलाश पपनोई, दलीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूरज मेहरा, जसवंत सिंह रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दी योजनाओं की जानकारी
अल्मोड़ा। भाजपा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने लमगड़ा विकासखंड के मलाड़ी गांव में बैठक कर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता भी की। पार्टी नेता सुभाष पांडे ने ग्रामीणों को पेयजल समस्या के निदान और सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संचालन जीवन मलाड़ा ने किया। बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, पूनम पालीवाल, हरीश सिजवाली, रमेश बोरा, ग्रामप्रधान संजय कनवाल, पूरन राम, विशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राम, हयात धौनी, बीडीसी सदस्य रजनीश अधिकारी, नवीन बजेठा, दिनेश बोरा, जगदीश रावत, किशन अधिकारी, दीपक सिजवाली आदि थे।

भाजपा रानीखेत नगर मंडल का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा रानीखेत नगर मंडल का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग यहां शिव मंदिर सभागार में शुरू हो गया है।
प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य वक्ता मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, सत्र अध्यक्ष दीप भगत, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी और नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, चंदन भगत, ललित मेहरा, विनोद भार्गव, विमल भट्ट, ललित मेहरा, गिरधर किरौला, खेम सिंह बिष्ट, सुल्तान खान, वेद प्रकाश, रेखा पांडे चंपा भंडारी, अनु सोनकर, विमला आर्या, विमल भट्ट, जगदीश अग्रवाल, शंकर दत्त बुधोड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed