{"_id":"5fec82cc8ebc3e3c4073de28","slug":"bjp-government-is-developing-all-areas-equally-chauhan-almora-news-hld4092319184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों का सामान रूप से कर रही विकास: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों का सामान रूप से कर रही विकास: चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के रामलीला मैदान खत्याड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों का सामान रूप से विकास कर रही है। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। इस मौके पर खत्याड़ी की प्रधान राधा देवी और बीडीसी सदस्य दीपा आर्या के नेतृत्व में सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। चौहान ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका निराकरण किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल ने अपनी ओर से पांच किसानों को लौह स्याही हल वितरित किए। पार्टी में शामिल होने वालों को भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में खत्याड़ी में मौनपालन कर रही कमला भंडारी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा आर्या, प्रताप कनवाल, आनंद कनवाल, बहादुर कनवाल, अर्जुन बिष्ट, हेमू भंडारी, विनोद लटवाल, हरीश रावत, मनोज आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन संचालन मदन बिष्ट ने किया।