फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government is cutting welfare schemes

जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती कर रही भाजपा सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
BJP government is cutting welfare schemes
कुटौली में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर कल्याणकारी योजनाओं में कटौती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को परेशान कर रही है। विधायक लमगड़ा विकासखंड के कुटौली में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी, जिनका लाभ जनता को मिल रहा था, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती करते जा रही है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश और देश का विकास ठप हो गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कुटौली के प्रधान नीरज बहुगुणा, पूर्व प्रधान दीवान सिंह कुटौला, गंगा सिंह, तारा सिंह, संजय कुंजवाल, नंदन सिंह, गौरव सिंह, पुष्कर सिंह, सौरभ सिंह, चंदन सिंह, नीरज सिंह समेत दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, गिरीश जोशी, नवीन कोहली, कमल बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रताप राम, गोपाल मेहता, पान सिंह बर्गली, जीत सिंह धानक, प्रेम बल्लभ कांडपाल, गुमान सिंह, प्रदीप बिष्ट, डुंगर सिंह, रेनू बिष्ट आदि मौजूद थे। बाद में कुंजवाल ने सिलपड़ गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विधायक निधि से विकास कार्यों से लिए धनराशि स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed