फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government can get youth employment: Koshiyari

भाजपा की सरकार बनी तो युवाओं को मिलेगा रोजगार : कोश्यारी

Thu, 02 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP government can get youth employment: Koshiyari
मंचासीन भगत सिंह कोश्यारी। - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोले जाएंगे। इससे जहां एक ओर पलायन रुकेगा, वहीं प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा से भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि शौचालय बनाने का काम जो केंद्र की मोदी सरकार कर रही है, उसे प्रदेश की रावत सरकार अपना बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने नोटबंदी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश में कालेधन पर रोक लगी है। 

विज्ञापन

   
कोश्यारी जागेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे के समर्थन में रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रह थे।  कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना शुरू करने और जनधन खाते खोलने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना से जहां गरीबों को फायदा पहुंच रहा है वहीं जनधन खातों से समाज के हर तबके को लाभ मिल रहा है। कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सत्तर साल में देश में जो भ्रष्टाचार फैला, केंद्र की भाजपा सरकार ने दो साल में विकास के कार्य कर भ्रष्टाचार को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को वोट बैंक के रूप में बांटने का काम किया है। भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज को सम्मान देने का काम किया। इस अवसर पर प्रत्याशी सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, प्रकाश भट्ट, मंजू बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल ने भी विचार रखे। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट और संचालन मनोज पंत, प्रताप सिंह तथा भुवन तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। जबकि बालम कपकोटी, डीके जोशी, लक्ष्मण सिह, गोधन सिंह, राजेंद्र रौतेला, लक्ष्मण गैड़ा, राजेंद्र सिंह, शंकर लाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थेे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed