फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Foundation Day In Ranikhet

मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है स्थापना दिवस : नैनवाल

Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP Foundation Day In Ranikhet
भाजपा कार्यकर्ताओं में संवादों व देशभक्ति गीतों से भरा जोश
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। ताड़ीखेत स्थित जिला कार्यालय में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी के मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

विधायक नैनवाल ने कहा कि भाजपा देश के कोने-कोने में अपनी विचारधारा तथा संगठनात्मक शक्ति के बल पर जनसेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और पार्टी के इतिहास पर आधारित संवादों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की। इस मौके पर दीप भगत, मोहन नेगी, रामेश्वर गोयल, विमल भट्ट, नरेंद्र रोतेला, गणेश राम, विमला रावत, गिरीश भगत आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




विजयपुर बूथ पर मनाया स्थापना दिवस

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को विजयपुर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जिसमें पहुंचने पर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भट्ट ने संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर हर बूथ पर कार्यक्रम कराए जाएंगे और इससे पूर्व 6 व 7 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्त्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। जिसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिये किया जाएगा। इसके अलावा 8 व 9 अप्रैल को बूथ समिति, प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। 10 व 11 अप्रैल को गांव चलो अभियान चलेगा।जिसके तहत ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, युगल किशोर आर्या, कैलाश भट्ट, गिरीश चौधरी, राजेंद्र सिंह, हरीश भट्ट, चेतन गोस्वामी, रवि जोशी आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed