फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP expelled 14 workers from the party for rebellion

Almora News: भाजपा ने बगावत करने वालों पर 14 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

Thu, 24 Jul 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 24 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP expelled 14 workers from the party for rebellion
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए पार्टी ने 14 को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट ने बताया कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त इन सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। निष्कासित कार्यकर्ताओं में मंडल रानीखेत से रमेश चंद्र, मंडल बिनसर महादेव से शांति उप्रेती, भिकियासैंण से लता बिष्ट, जालली मंडल से सीमा जोशी, चौखुटिया से चंद्रा कोहली, बग्वालीपोखर से आनंद सिंह कार्की, मजखाली से राजेंद्र सिंह, मछोड़ मंडल से मोहनी मौलखी, हंसा नेगी और सोबन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

सल्ट मंडल से मंजू कांडपाल, मीरा ध्यानी और पुष्पा देवी तथा स्याल्दे मंडल से हृदयेश मेहरा को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर कार्य करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह निष्कासन भाजपा के स्थानीय सियासी समीकरणों पर क्या असर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed