फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bittu won the bronze in the national university boxing championship

राष्ट्रीय विवि बाक्सिंग प्रतियोगिता में बिट्टू ने कांस्य जीता  

Wed, 01 Mar 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Mar 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bittu won the bronze in the national university boxing championship
बाक्सर बिट्टू। - फोटो : अमर उजाला

 अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी बिट्टू कनवाल ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश के 160 कालेजों ने हिस्सा लिया। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के बीए प्रथम वर्ष के 20 वर्षीय छात्र बिट्टू कनवाल ने प्रतियोगिता के 60-64 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और कुमाऊं विवि का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


इससे पहले बिट्टू कुमाऊं विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। वह स्कूल नेशनल गेम्स और फेडरेशन कप ओरंगाबाद में भी स्वर्ण जीत चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सोनीपत में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


खत्याड़ी निवासी लक्ष्मण सिंह कनवाल और हेमा कनवाल के पुत्र बिट्टू कनवाल ने सफलता का श्रेय बॉक्सिंग कोच बीएस भंडारी को दिया है।  बिट्टू की सफलता पर जिला क्रीडाधिकारी सीएल वर्मा, डीके सेन, श्याम भट्ट, लियाकत अली, बिट्टू कर्नाटक, दुर्गा प्रसाद, बीएस मनकोटी, हरीश भंडारी, हीरा कनवाल, दीवान आर्या, साधना जोशी आदि ने प्रसन्नता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed