फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bike rally organized for road safety

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
bike rally organized for road safety
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को बाइक रैली आयोजित की गई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी पंकज भट्ट ने बाइक रैली को हरी झंड़ी दिखाई। नगर भर में बाइक रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

32वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आयोजित बाइक रैली कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। लोगों को सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक करने की जरूरत है। एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले भर में पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन

रघुनाथ सिटी माल से शुरू हुई सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली मालरोड, चौघानपाटा, एनटीडी फलसीमा, धारानौला आदि स्थानों से होते हुए मॉल के पास ही संपन्न हुई। बाइक रैली में पुलिस ने लाउडस्पीकर, फ्लेक्सी आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं बैठाने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन में हेलमेट का उपयोग, ओवर लोडिंग न करने, नशे की हालात में वाहन न चलाने आदि नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, आरटीओ शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, प्रभारी सीपीयू जीवन सामंत, परिवहन कर अधिकारी नवीन तिवारी, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed