फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bike

किशोर बाइक चलाएंगे तो वाहन स्वामी नपेंगे

Tue, 15 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 15 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। एआरटीओ विमल कुमार पांडे ने बताया कि तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाने और कम उम्र के किशोरों द्वारा लाइसेंस के बिना बाइक और अन्य वाहन चलाने पर वाहन सीज किए जाएंगे। ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस विशेष अभियान की शुरुआत अल्मोड़ा से की जाएगी।  
यातायात नियमों के उल्लंघन और असावधानी से दोपहिया वाहन चलाने के कारण बार-बार हो रहे हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि अल्मोड़ा नगर सहित जिले के अन्य नगरों और कस्बों में खासतौर पर कम उम्र के किशोरों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार 18 साल से कम उम्र के किशोर बाइक ड्राइव नहीं कर सकते और उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बनता, लेकिन कई बार अभिभावक इस पर ध्यान नहीं देते और 18 साल से कम उम्र के किशोरों को बाइक और अन्य दोपहिया वाहन दे देते हैं। जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। श्री पांडे ने कहा कि सल्ट क्षेत्र में मंगलवार को ऐसे ही हादसे की सूचना मिली है जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर के कई स्कूलों के किशोर आने जाने के लिए बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी इस बारे में सूचित करके इस पर रोक लगाने को कहा जाएगा। बगैर लाइसेंस के ड्राइविंग करते पाए जाने पर संबंधित वाहनों को सीज करके वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। एआरटीओ ने कहा कि यह अभियान अल्मोड़ा नगर से शुरु किया जा रहा है और जिले के अन्य नगरों और कस्बों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed