फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bike collides to parapit, one dead

बाइक पैरापिट से टकराई, एक नदी में समाया, मौत

Thu, 28 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
bike collides to parapit, one dead
चौखुटिया-मासी सड़क में नतलिया रौ नामक इसी स्थान पर हुई दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
नतलिया रौ नामक स्थान पर कल देर रात हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक का शव ृबृहस्पतिवार की सुबह घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक देव डंगरिया था, जिसे दो लोग बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। कई लोगों की जान ले चुके नतलिया रौ नामक स्थान में एक और व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मृतक मदन राम (46) पुत्र दुर्गाराम ग्राम सिरोली भैरव देवता का डंगरिया था।
विज्ञापन


बुधवार की रात उसने ग्राम पंचायत कनौंणी के भटोली में जागर संपन्न कराई। बाद में भटोली के ही नरेंद्र वर्मा (24) पुत्र किशोर वर्मा और राजेश भंडारी (17) पुत्र मोहन सिंह उसे अपनी बाइक से उनके घर सिरोली छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी बाइक की हेड लाइट अचानक बंद हो गई जिसके चलते बाइक सड़क किनारे बने पैरापिट से टकरा गई। जिसके चलते दोनों युवक ऊपर छटक कर घायल हो गए जबकि मदन राम नदी में गिर गया। 
विज्ञापन


बाद में दोनों घायल रामनगर से आ रही एक बस में बैठकर सीएचसी चौखुटिया पहुंचे। घायलों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही खोजबीन करनी शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह मृतक का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सीएचसी के प्रभारी डा. अमजद खान ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है। घायल राजेश भंडारी का पैर टूट गया है जिसके चलते उसे आगे रेफर किया गया है। दूसरे घायल नरेंद्र के पैर और मुह में चोट है। इधर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


परिवार के सामने पैदा हुईं चुनौतियां
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मृतक मदन राम भैरव देवता का डंगरिया था जो जागरों में जाकर जीविकोपार्जन करता था। घटना के दिन भी वह जागर से लौट रहा था। मदन राम की दो बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बच्चे पढ़ते हैं जबकि बड़ा बेटा बेरोजगार है। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने से मदन राम की मौत से परिवार के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed