{"_id":"5c7585f0bdec224b6317c3bc","slug":"big-dip-strike-in-pakistan-for-the-first-time-since-1971-bhandari","type":"story","status":"publish","title_hn":"1971 के बाद पहली बार हुई है पाकिस्तान में बड़ी डीप स्ट्राइक : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 के बाद पहली बार हुई है पाकिस्तान में बड़ी डीप स्ट्राइक : भंडारी
Wed, 27 Feb 2019 12:01 AM IST
Almora desk
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा विशेषज्ञ पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने मंगलवार की तड़के भारतीय वायु सेना के पराक्रम को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि 1971 के बाद पहली बार आतंकियों के खिलाफ डीप स्ट्राइक हुई है। इस कार्रवाई के बाद भारत को भी सजग रहने की जरूरत है। भारत ने आतंक प्रभावित देशों को भी साफ संदेश दे दिया है।
विज्ञापन
पूर्व ले. जनरल भंडारी ने कहा कि दशकों बाद किसी राजनैतिक नेतृत्व ने सामरिक नेतृत्व का परिचय दिया है। पाकिस्तान में 50 किमी अंदर घुसकर वहां आतंकी कैंप को ध्वस्त कर भारतीय वायु सेना ने अनुकरणीय कार्य किया है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। वहीं, अब आतंक प्रभावित देशों ने भी आतंक के खिलाफ गठबंधन करना शुरू कर दिया है। भारत की इस पहल का पूरा विश्व मुरीद हो चुका है। कहा कि पाकिस्तान वर्षों से आतंक की फैक्ट्री चला रहा है। आए दिन देश की सीमाओं पर शांति भंग हो रही थी। साथ ही, आतंकी हमलों में भारतीय सैनिक शहीद हो रहे थे।
विज्ञापन
मजबूत इरादों वाले राजनीतिक नेतृत्व ने साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंक के खिलाफ मोर्चा खोलने का साहस जुटाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की दुर्गति के दिन पास आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित तमाम देशों ने भारत की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शानदार कूटनीतिक जीत करार दिया है।
विज्ञापन