{"_id":"68545650d76aa3d6c30e0834","slug":"bhupit-nikita-ran-fastest-in-mini-marathon-almora-news-c-232-1-shld1003-129644-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मिनी मैराथन में भूपित, निकिता दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मिनी मैराथन में भूपित, निकिता दौड़े सबसे तेज
Thu, 19 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई मिनी मैराथन में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
अल्मोड़ा। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। नगर के चौघानपाटा से रघुनाथ सिटी माल तक हुई मिनी मैराथन में बालक वर्ग में भूपित बिष्ट और बालिका वर्ग में निकिता कनवाल प्रथम रहीं। दौड़ को मुख्य अतिथि डॉ. जेसी दुर्गापाल और विनीता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बालक वर्ग में गौरव पांडे ने दूसरा, राहुल कनवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कशिश ने दूसरा और भव्या रावत तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान सभी ने स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इधर, सिमकनी खेल मैदान भी सफाई अभियान चलाया गया। अधिकार मित्रों ने कूड़े, मिट्टी, झाड़ियों की सफाई की। मिनी मैराथन हीरा कनवाल, भावना तिवारी, नीमा बिनवाल, संदीप नयाल, पंकज भगत आदि मौजूद रहे। संवाद