फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhikiasann felt multipurpose camp

भिकियासैंण में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर

Tue, 23 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 23 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

भिकियासैंण ब्लाक सभागार में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विषयों से संबंधित समस्याएं उठाई।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक अजय भट्ट तथा मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने अधिकारियों से शिविर में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। इस मौके पर विकलांगों को ह्वील चेयर और अन्य उपकरण भी बांटे गए।
विज्ञापन


बहुउद्देश्यीय शिविर में ग्रामीणों ने 100 से अधिक समस्याएं रखी। लोगों ने मनीला-- बरकिंडा पंपिंग पेयजल योजना, रामगंगा चमड़खान पेयजल योजना सहित अन्य इलाकों में अधूरी पड़ी पानी की योजनाओं का काम शीघ्र पूरा करने और क्षतिग्रस्त पड़ी लाइनों को दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बिजली, सिंचाई, पेयजल और स्कूलों से संबंधित कई समस्याएं रखी। क्षेत्रीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने अधिकारियों से पेयजल संकट से ग्रस्त इलाकों में व्यवस्था दुरुस्त करने और लोगों को टैंकरों और खच्चरों से पानी उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने पेयजल सहित अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से टालमटोल का रवैया छोड़कर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे मनोयोग से काम करने का आह्वान किया।

 मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान करने की है। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने को कहा।

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया किसभी विकलांगों को  सरकार  की ओर से मुफ्त में उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन पत्र तहसील और ब्लाक कार्यालयों और राजस्व उपनिरीक्षकों से प्राप्त किए जा सकते हैं। शिविर के दौरान विकलांगों को ह्वील चेयर, बैशाखी, कान सुनने के उपकरण सहित अन्य सामग्री बांटी गई।

इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे। शिविर में पूर्व विधायक करन मेहरा, ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, सीडीओ डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ डीडी पंत, एसडीएम एनएस नबियाल सहित जिला स्तर के अनेक अधिकारी मौजूद थे।


बहुउद्देश्यीय शिविर के दौरान लोगों ने पृथक रामगंगा जिले के गठन की मांग को भी जोरशोर से रखा। विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जिला अवश्य बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले का नाम और स्थान आदि सरकार तय करती है और सरकार ने जिलों के गठन के लिए पुनर्गठन आयोग भी बनाया है।

भट्ट ने मंच पर मौजूद औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत और पूर्व विधायक करन मेहरा से पृथक जिले के गठन को लेकर सरकार के समक्ष राय रखने को कहा। रामगंगा जिले की मांग उठाने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, पूर्व प्रमुख पुष्कर पाल, जगत सिंह, देव गिरि, दीपक बिष्ट, गोविंद रावत, लीला सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रयाग शर्मा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed