फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhav Bhanjan Pratishtha Gayu, I should celebrate my Rama and I will save Shyam.

भव भंजन गुण गाऊ मैं अपने राम को मनाऊं श्याम को रिझाऊं..

Sun, 16 Dec 2018 11:29 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sun, 16 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bhav Bhanjan Pratishtha Gayu, I should celebrate my Rama and I will save Shyam.
लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब अल्मोड़ा में बैठकी होली गाते होली गायक। - फोटो : अमर उजाला
पौष माह के पहले रविवार से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में विभिन्न स्थानों पर बैठकी होली गायन शुरू हो गया है। पहले दिन भक्ति, निर्वाण और देव स्तुति पर आधारित होली का गायन किया गया। गुड़ खिलाकर बैठकी होली का शुभारंभ हुआ। श्रोताओं ने बैठकी होली का आनंद लिया। 
विज्ञापन


नगर के लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब, त्रिपुरासुंदरी नवयुवक कला केंद्र में, गोविंद आश्रम रानीधारा में रविवार देर शाम से बैठकी होली शुरू हो गई है। गुड़ वितरित कर बैठकी होली की शुरुआत हुई। पहले दिन भक्ति, निर्वाण और देव स्तुति पर आधारित होली गाई गई।  होली गायकों ने मजीरा, हारमोनियम और तबले की थाप में काफी, जंगला काफी, श्याम कल्याण आदि रागों में बैठकी होली का गायन कर महफिल में रंग जमाया। हुक्का क्लब में हुई बैठकी होली में होली गायकों ने राग काफी में जटत विराजत गंग गणपति को भज लीजे.., राग काफी में भव भंजन गुण गाऊ मैं अपने राम को मनाऊं श्याम को रिझाऊं.., राग श्याम कल्याण में केही विधि रास रचाऊं मोहन मन..होली प्रस्तुत की। इस मौके पर शंकर लाल साह, श्याम लाल साह, शिवराज साह, गोपाल वैष्णव, गोपाल पांडे, किशोर बिष्ट, ललित मोहन साह, भारत गोस्वामी, राजेंद्र बिष्ट, हर्षित अधिकारी, त्रिभुवन गिरि महाराज आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


त्रिपुरासुंदरी नवयुवक कला केंद्र में हुई बैठकी होली में होली गायकों ने गणपति को भज लीजिए रसिक वो तो आदि कहावे..., जटत विराजत गंग हे भोले... आदि बैठकी होली प्रस्तुत कर खूब रंग जमाया। देर रात तक चली होली का श्रोताओं ने आनंद उठाया। इस मौके पर होली गायक अनिल सनवाल, शैलू पांडे, राजेश तिवारी, अमरनाथ नेगी, विजय सनवाल, राघव पंत आदि मौजूद थे। रानीधारा स्थित गोविंद आश्रम में होली गायकों ने मन रंग दे करतार..., मधुर मोरा साज मिला दे... आदि होली गाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed